Raja Raghuvanshi Case: इंदौर में सोनम के घर पहुंची शिलॉन्ग पुलिस, घरवालों से करेगी पूछताछ

Indore murder probe: राजा रघुवंशी मर्डर मामले में आज शिलॉन्ग पुलिस सोनम के घर में माता-पिता और भाई से पूछताछ करने पहुंची है। इससे पहले पुलिस ने राजा के घरवालों से भी सोनम को लेकर पूछताछ की थी।

Raja Raghuwanshi murder Case

सोनम के घर पहुंची शिलॉन्ग पुलिस (Pic Credit-News24)

Raja Raghuwanshi murder: राजा रघुवंशी मर्डर मामले में नया अपडेट सामने आया है। शिलॉन्ग कोतवाली थाने में सोनम और अन्य आरोपियों से पुलिस हत्या के राज खोलने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर शिलॉन्ग पुलिस की एक टीम सोनम के घर पहुंची है। मामले में पुलिस सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी, पिता और मां समेत परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस इसलिए भी जांच में जुटी है क्योंकि सोनम की गिरफ्तारी से पहले आखिरी बार उसके भाई गोविंद से बातचीत हुई थी। इसको लेकर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

राजा के परिजनों से मिली थी शिलॉन्ग पुलिस

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को शिलॉन्ग पुलिस राजा रघुवंशी के घर भी पहुंची थी, जहां राजा के परिवार के सदस्यों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की गई थी। परिवार के सदस्यों की मानें तो पुलिस ने शादी के बाद सोनम के व्यवहार को लेकर जानकारी मांगी। इसके अलावा सोनम क्या-क्या सामान लेकर गई, इसको लेकर भी पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस देवास नाका के पास स्थित हीराबाग बिल्डिंग में पहुंची थी। जहां पर बिल्डिंग के ब्रोकर शोलेम जेम्स से भी पूछताछ की। राज का दोस्त और आरोपी विशाल चौहान ने 30 मई को जेम्स के साथ रेंट एग्रीमेंट किया था।

विज्ञापन

आरोपियों के परिजनों से पूछताछ करेगी पुलिस

जानकारी के अनुसार आज शिलॉन्ग पुलिस तीनों आरोपी विशाल, विकास, आकाश और आनंद के परिजनों से पूछताछ कर सकती है। इस बीच पुलिस आज सोनम रघुवंशी के घर पहुंच गई है। पिछले कई दिनों से सोनम के घरवालों ने खुद के घर में बंद कर रखा है ऐसे में आज पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची तो घर का दरवाजा खोला गया।

विज्ञापन

आज खत्म होगी रिमांड

पुलिस की कोशिश है कि कैसे भी करके अरेस्ट किए गए सभी आरोपियों के फोन जब्त किए जाए, ताकि अधिक से अधिक खुलासा किया जा सके। वहीं सोनम समेत सभी आरोपियों की रिमांड अवधि आज समाप्त हो रही है, ऐसे में कल सभी आरोपियों को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसे में आज शिलॉन्ग पुलिस ताबड़तोड़ पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ