(विपिन श्रीवास्तव, भोपाल)
MP Rewa News : मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दबंगों ने पहले महिलाओं के साथ मारपीट की और फिर उन्हें जमीन में जिंदा दफनाने की कोशिश की। आरोप है कि जेसीबी और डंपर से महिलाओं के ऊपर मिट्टी डालकर उनकी हत्या की साजिश की गई। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ दंबग महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
जमीन विवाद को लेकर हुआ झगड़ा
यह घटना रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की है। पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर परिवार के दबंगों ने महिलाओं को पहले जमकर मारा पीटा। फिर उन्होंने दो महिलाओं को जमीन में गड्ढा खोदकर उसके अंदर जिंदा गाड़ने की कोशिश की। यह विवाद तब शुरू हुआ जब जमीनी विवाद के बाद भी सड़क निर्माण के लिए डंपर और जेसीबी से मिट्टी डाला जा रहा था। मिट्टी डालने का काम जेसीबी मालिक राजेश सिंह उर्फ छुटकउ द्वारा किया जा रहा था, जोकि दूसरे गांव मढ़ी का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : Rewa Crime News: वृद्ध महिला के अंधेकत्ल का पर्दाफाश, पड़ोसी ने उगला सच
महिलाओं पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश
महिलाओं के विरोध करने के बाद भी जेसीबी मालिक ने काम नहीं रोका। इस दौरान दूसरे पक्ष से गोकर्ण पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय और चंद्रभान पांडेण्य समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलाकर राजेश सिंह ने महिलाओं के ऊपर जेसीबी और डंपर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद जब महिलाएं पीछे नहीं हटीं तो परिवार के लोगों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें गड्ढे में गिरा दिया। इस पर जीसीबी से उनके ऊपर मिट्टी डाली गई। मारपीट से महिलाएं चोटिल हो गईं।
यह भी पढ़ें : MP News: उज्जैन की तरह यहां भी सजा शिव का दरबार, 21 देवालयों में साज-सज्जा के साथ मनाया गया दीपोत्सव
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो महिलाओं के देवर और ससुर हैं। इसे लेकर गंगेव चौकी के प्रभारी रामनरेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines