Rewa Crime News: वृद्ध महिला के अंधेकत्ल का पर्दाफाश, पड़ोसी ने उगला सच
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने शनिवार को एक अंधी हत्या का खुलासा किया है। इस घटना में लूट के इरादे से आए बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को घर पर अकेला पा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और घर के समान को लेकर वहां से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुड़ीयारी गांव में निर्ममता से वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया गया था। सुबह जब गावों के लोगों ने वृद्ध महिला का शव देखा तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद बैकुंठपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एफ.एस.एल. टीम और डॉग स्कॉट की मदद ली और महिला के शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने छानबीन में पाया की वृद्ध महिला को गला घोट कर हत्या की गई थी। पड़ोस के ही एक युवक से संदेह के आधार पर जब पूछताछ की गई तो सारा सच सामने आ गया और आरोपी ने अपना गुनाह मानते हुए पूरी घटना बताई।
इस दौरान आरोपी ने अपने साथ शामिल एक नाबालिग साथी के नाम का खुलासा भी किया। इसके बाद पुलिस ने उस नाबालिग को भी हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि आरोपियों ने लूट के इरादे से महिला की हत्या की थी।
पकड़े गए आरोपी रोहित रावत निवासी मुडीयारी का है जो अपने नाबालिग दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया था।आरोपी ने पूछताछ में बताया की लूट का विरोध करने पर वृद्ध महिला पार्वती सेन को मौत के घाट उतार दिया था और नगदी सोने की चेन और अन्य सामान चोरी कर सतना चला गया था। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: