PM मोदी ने ग्वालियर को दी बड़ी सौगात, हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित होगी रेलवे स्टेशन
Edited By Arpit Pandey

PM Narendra Modi Gwalior Railway Station
Edited By Arpit Pandey

PM Narendra Modi Gwalior Railway Station
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रीवा में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में मध्य प्रदेश को कई बड़ी सौगाते दी। इस दौरान पीएम मोदी ने ग्वालियर को भी एक बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने वर्चुअली ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया।
पीएम मोदी ने आज ग्वालियर को अपने हाथों से दो बड़ी सौगाते दी है, पीएम मोदी ने 462 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया, वहीं बिरलानगर उदीमोड़ रेलखंड के विद्युतीकरण कार्य की भी सौगात दी है। कुल 534 करोड़ की लागत के काम किये जाएंगे। जो ग्वालियर के विकास में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
ग्वालियर का रेलवे स्टेशन अब हवाई अड्डे की तर्ज पर सवारा जाएगा। खास बात यह है कि ग्वालियर में एयरपोर्ट के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन की भी सौगात मिल गयी है, 145 साल पुराने ग्वालियर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन में तब्दील किया जाएगा। करीब 462 करोड़ की लागत से बनने वाले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
बता दें कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन की नींव सन 1878 में सिंधिया राजवंश ने रखी थी। इसके बाद सन् 1940 में सिंधिया राजपरिवार ने ही इस रेलवे स्टेशन को हेरिटेज लुक में नए सिरे से तैयार कराया था। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे में करीब 40 हजार यात्रियों का आना जाना होता है। वर्तमान में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर करीब 170 के लगभग ट्रेने रुकती है। आने वाले वक्त में 48 हजार वर्गमीटर का अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन बनने के बाद करीब एक लाख 40 हजार यात्रियों का आवागमन की क्षमता विकसित होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: