पहलगाम हमले से आहत शहाबुद्दीन बने श्यामलाल, दरगाह में कराया 'सुंदरकांड'!

पहलगाम हमले से दुखी होकर बीते 40 सालों से सैयद निजामुद्दीन की दरगाह में सेवा करने वाले शहाबुद्दीन फिर से श्यामलाल बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दरगाह में सुंदरकांड भी कराया है।

Mp news
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बेहद ही अनोखी घटना सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति ने पहलगाम हमले से दुखी होकर वापस हिंदू धर्म अपना लिया है। इसके साथ ही दरगाह में सुंदरकांड का पाठ भी कराया है।

इंदौर के कुलकर्णी नगर में रहने वाले श्यामलाल निनोरी बीते 40 सालों से ग्वालियर मिल की जमीन पर बनी सैयद निजामुद्दीन की दरगाह में सेवा कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें मुस्लिम मानकर उनका नाम शहाबुद्दीन रख दिया था। इतना ही नहीं खुद श्यामलाल भी खुद को शहाबुद्दीन मानने लगे थे।

विज्ञापन

पहलगाम हमले ने किया हृदय परिवर्तन

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से दुखी होकर शाहबुद्दीन का हृदय परिवर्तन हो गया। क्षेत्रीय पार्षद की पहल पर उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया। इसके बाद वे वापस श्यामलाल बन गए हैं।

दरगाह में कराया सुंदरकांड

श्यामलाल ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दरगाह परिसर में सुंदरकांड भी कराया है। इस दौरान सभी क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही सुंदरकांड में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोगों का भी श्यामलाल ने फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ