MP Weather: मध्य प्रदेश में जारी है सर्दी का सितम, इन जिलों में कड़ाके की ठंड, नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा

cold in madhya pradesh

cold in madhya pradesh

MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है, प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट होने से कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिन और भी ठंडे होने वाले हैं, क्योंकि प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। आज भी सुबह से प्रदेश के कई जिलों में 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम लोगों की रफ्तार थमी नजर आई।

नौगांव और उमरिया सबसे ज्यादा ठंडा

पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा उमरिया और नौगांव रहा, उमरिया में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री के पास पहुंच गया तो छतरपुर जिले का नौगांव इससे भी ज्यादा ठंडा रहा, नौगांव में तापमान 2 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। नौगांव में जिस तरह की ठंड पड़ रही है, उससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर है, क्योंकि कड़ाके की ठंड में किसी का बाहर निकालना भी मुश्किल हो रहा है। लोग दिन रात घरों से बाहर निकलने पर अलाव के सहारे रहते हैं।

इन जिलों में सुबह से घना कोहरा

वहीं मध्य प्रदेश में कोहरे का असर भी जमकर देखा जा रहा है, प्रदेश में लगातार कोहरा बढ़ता जा रहा है, ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के साथ-साथ ग्वालियर चंबल के शिवपुरी, मुरैना, गुना और भिंड में भी कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

शीतलहर का अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ जिलों में भले ही अभी ठंड कम हुआ है, लेकिन प्रदेश में आने वाले एक दो दिन बाद कई जिलों में शीतलहर चलेगी। क्योंकि हिमालय में लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे उत्तर भारत की तरफ से तेज और ठंडी हवाएं आ रही हैं, ऐसे में प्रदेश में 14 जनवरी के बाद दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व कड़ाके की ठंड में ही मनेगा।

वहीं लगातार पड़ रही ठंड के बाद मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि ठंड की वजह से मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही हैं, जबकि ठंड के मौसम में कोहरे और सर्दी से बचाव जरूरी है, खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ