MP Weather: मध्य प्रदेश में लौटी कड़ाके की ठंड, फसलों पर जमी बर्फ, पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा

mp weather update severe cold returned in madhya pradesh

mp weather update severe cold returned in madhya pradesh

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश के थमते ही कड़ाके की ठंड का दौर वापस आ गया है। प्रदेश के कई जिलों में बीती रात तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। जबकि कई जगहों पर तो तापमान 2 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। ऐसे में प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इसी तरह से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

तापमान गिरने से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मध्य प्रदेश में तापमान के गिरने से प्रदेश के 46 जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया, जिससे सुबह-सुबह खेतों में फसलों पर बर्फ जमी नजर आई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। यानि प्रदेश में कड़ाके की ठंड अभी बनी रहेगी। राजधानी भोपाल में भी तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

विज्ञापन

कोहरे की चेतावनी

हालांकि मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन मौसम विभाग ने चंबल संभाग के जिलों के साथ दतिया, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर निवाड़ी सहित कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जाहिर की है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन के अनुमान नहीं हैं। यानि फरवरी में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन

ठंडी गुजरेगी फरवरी

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद से लगातार प्रदेश की तरफ बर्फीली हवाएं आ रही हैं। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसलिए ठंड भी बढ़ सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में बारिश का एक और दौर आएगा। लेकिन लगातार तामपान में गिरावट के बाद फरवरी 13 सालों में सबसे ज्यादा ठंडी गुजर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार फरवरी तक पूरी तरह से ठंड नहीं जाएगी।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ