Arpit Pandey
Read More
MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही लगातार बारिश हो रही है। जिससे प्रदेश के लगभग सभी बांध और जलाशय पहली ही बारिश में लबालब भर गए हैं। ऐसे में और बारिश होने की कंडीशन में इन बांधों के गेट खोलने पड़ेंगे।
मानसून की पहली बारिश ही झमाझम हो रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के बड़े बांध जैसे बाणसागर, बरगी, बारना, गांधी सागर सहित सभी पानी से लबालब हो गए हैं। प्रदेश के दर्जन भर से ज्यादा बांध और जलाशय मानसून के शुरुआती दिनों में आधे से अधिक भर चुके हैं।
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि अरब सागर में एक स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हैं, जिससे प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अभी यह सिस्टम अगले 48 घंटे तक एक्टिव रहेगा। ऐसे में और बारिश होने की संभावना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।