MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, इस दिन से तीखे होंगे सर्दी के तेवर

mp weather forecast

mp weather forecast

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश के मौसम में फिलहाल उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन जल्द ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, मौसम विभाग के मुताबिक क्रिसमस के बाद प्रदेश में मौसम बदलेगा और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही प्रदेश में बादल छट जाएंगे, जिससे अच्छी सर्दी पड़ने लगेगी।

25 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि 25 दिसंबर से ठंड के तेवर तेज होंगे, क्योंकि बदले मौसम के मिजाज के कारण एक बार फिर ठंड में इजाफा होने लगा है, मौसम विभाग के अनुसार, क्रिसमस और न्यू इयर में अच्छी ठंड देखने को मिलेगी, क्योंकि फिलहाल मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि कई जिलों में तो तापमान 7 से 8 डिग्री के पास है।

मौसम विभाग का कहना है कि 26 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, जिसके चलते प्रदेश कई जिलों में नमी आएगी और बादल छा सकते हैं, जिससे कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है, हालांकि बादल एक दो दिन में छटेंगे और फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।

खजुराहो सबसे ज्यादा ठंडा

पिछले 24 घंटे के दौरान खजुराहो सबसे ज्यादा ठंडा रहा, खजुराहों में तापमान 8 डिग्री के आसपास रहा है, जबकि नौगांव और पचमढ़ी में भी पारा 8 के आसपास ही रहा। जबकि मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में मामूली बढ़त रही। पूर्वी मप्र में रात का पारा साढ़े तीन डिग्री तक उछला है।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 25 दिसंबर को एक तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना बन रही है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिख सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश संभावना भी बन रही है, अगर ऐसा होता है तो बर्फबारी और बारिश के बाद उत्तरी हवाएं प्रदेश को भी ठिठुरा देंगी, यानि बचा हुआ दिसंबर का महीना और जनवरी का महीना लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास करा सकता है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ