MP News: जुए में हारे पति ने कर्ज चुकाने के बदले किया पत्नी के साथ घिनौना काम, एक्शन में पुलिस

मध्य प्रदेश के धार में जुए का कर्ज चुकाने के लिए पति और उसके दोस्तों द्वारा महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर एएसपी गीतेश कुमार गर्ग ने एक्शन लिया है। जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

mp dhar news

मध्य प्रदेश के धार में जुए का कर्ज चुकाने के लिए पति और उसके दोस्तों द्वारा महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पीड़िता में ने शिकायत दर्ज करवाई है। एएसपी गीतेश कुमार गर्ग ने बताया कि पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का बयान लिया जाएगा और जांच के बाद दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2016 में उसकी शादी एमपी के युवक से हुई। पहले सबकुछ सही था, लेकिन बाद में पति को जुए की आदत पड़ गई। अक्सर वह  जुआ खेलने के लिए अपने दोस्त से पैसे लेता था। जब धीरे-धीरे उधार बढ़ता गया तो उसने अपना घर का सबकुछ लगा दिया था। उसका दोस्त दिल्ली में रहता है। जब महिला का पति उधार नहीं चुका पाया तो उसने अपनी पत्नी को दांव में लगा दिया था। जब वह अपनी पत्नी को भी हार गया तो उसने जबरन अपने दोस्त को सौंप दिया। महिला का शारीरिक शोषण किया जाता था। इसके अलावा उसके साथ संबंधबनाने की कोशिश भी की गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ