Sonam Raghuvanshi केस में बड़ी लीड, मोबाइल-पिस्टल बरामद, अब सफेद बैग से खुलेंगे काले राज

Sonam Raghuvanshi case latest update: इंदौर कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर केस में पुलिस के हाथ बेहद अहम सबूत लगे हैं। सोनम रघुवंशी को इंदौर में ठहराने वाले प्रॉपटी डीलर सिलाम जेम्स की निशानदेही पर पुलिस ने व्हाइट थैली (सफेद बैग) बरामद करने का दावा किया। सूत्र बताते हैं कि बरामद थैली में पिस्टल सहित मोबाइल बरामद हो गया है। अब केस में छिपी कड़ियां सामने आएंगी।

Raja-sonam raghuvanshi

Sonam Raghuvanshi case latest update: शिलांग पुलिस इन दिनों इंदौर में सोनम रघुवंशी से जुड़ी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम इंदौर आ गई थी, यहीं उसने सामान को ठिकाने लगाया। इंदौर के पलासिया स्थित नाले पर किराये के फ्लैट में सोनम रुकी थी। फ्लैट के प्रापर्टी ब्रोकर सिलाम जेम्स को लेकर शिलांग पुलिस की टीम पलासिया स्थित नाले के पास पहुंची और सिलाम जेम्स को नाले में उतारा गया। आधे घंटे के तलाश के बाद सिलाम जेम्स के निशानदेही पर व्हाइट थैली बरामद की गई। ब्रोकर शिलोम जैम्स की कार से 1 लाख रुपये भी बरामद हुए। सूत्रों के अनुसार थैली में पिस्टल सहित मोबाइल बरामद हो गया। सबूत मिलने के बाद पुलिस के लिए राजा मर्डर केस की कड़ियां जोड़ना और आसान हो सकता है।

विज्ञापन

इंदौर

विज्ञापन

ब्रोकर शिलोम जैम्स की कार से 1 लाख बरामद

इंदौर में शिलांग पुलिस ने किए बरामद

विज्ञापन

क्या है लाल पोटली का राज?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाहा के अलावा तीन दोस्त आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत, विशाल चौहान, प्रापटी डीलर शिलोम जेम्स, चौकीदार बल्लू, ऑटो ड्राइवर सुनील और फ्लैट का मालिक लोकेंद्र तोमर भी गिरफ्तार हैं। SIT की जांच में अहम लाल पोटली सामने आई है। कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाते समय सबूतों की लाल पोटली का फुटेज सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, इसी लाल पोटली में राजा रघुवंशी की हत्या का राज बंद है। यह पोटली राजा की हत्या से जुड़ा अहम सबूत है।

विज्ञापन

सोनम रघुवंशी के लैपटॉप की भी तलाश

शिलांग पुलिस की SIT अब सोनम के लैपटॉप की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि लैपटॉप में इस मामले से जुड़े नए और जरूरी सबूत मिल सकते हैं। जानकारी के अनुसार, सोनम का ये लैपटॉप एक काले रंग के बैग में है, जिसे शिलोम, लोकेंद्र और चौकीदार बल्लू ने मिलकर गायब किया है। बता दें कि लोकेंद्र पर हत्याकांड मामले में पिस्टल और रुपयों से भरा बैग ठिकाने लगाने के साथ ही साक्ष्य मिटाने का आरोप है।

विज्ञापन

23 मई से लापता, 2 जून को मिला शव

बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने शिलांग गए थे, जहां से दोनों 23 मई को लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव खाई से बरामद हो गया था। 8 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर से सामने आई। जांच में सामने आया कि सोनम और राज ने हत्या की साजिश रची। सोनम ने 23 मई की शाम को आकाश, विशाल और आनंद के साथ मिलकर राजा की हत्या करके शव खाई में फेंक दिया। 2 जून को राजा की लाश बरामद हुई। 9 जून को लापता सोनम को गाजीपुर से बरामद किया गया। सोनम की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड के राज खुलते चले गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ