MP Uajjain Child Rape Survivor Helper Statement: लोगों में इंसानियत नाम की चीज नहीं बची है। मासूम बच्ची बिना कपड़ों के गलियों में घूम रही थी। उसके शरीर से खून बह रहा था। वह रोती बिलखती घर-घर गई, मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। शर्म आनी चाहिए लोगों को, जो खुद को मां-बहन-बेटियों का रक्षक करने का दंभ भरते हैं। उस बच्ची की कोई मदद नहीं कर सका, यह सोचकर कि कहीं पुलिस के चक्कर में न फंस जाएं।
यह भी पढ़ें: किसी को कहा मर जाओ, वह मर गया तो यह सुसाइड के लिए उकसाना है या नहीं…पढ़ें हाईकोर्ट की टिप्पणी
पानी-खाना देकर लड़की को संभाला
यह कहना है कि राहुल शर्मा का जिसने उज्जैन की गलियों में घूम रही 12 साल की रेप पीड़िता की मदद की। उसे कपड़े पहनाए। उसे संभाला, पानी पिलाया, खाने को दिया। जब वह अचानक बेहोश हो गई तो पुलिस को बुलाकर उसे सुरक्षित हाथों में सौंपा। इससे पहले किसी ने उसकी मदद नहीं की। राहुल ने बताया कि जब उसने बच्ची को देखा तो वह काफी बुरी हालत में थी। उसके शरीर से खून बह रहा था। उसकी आंखों रो-रोकर सूज चुकी थी। वह भूखी प्यासी थी। उसकी हालत देखकर बहुत बुरा लग रहा था।
यह भी पढ़ें: मुझे मारते, बिना कपड़ों के रखते, कूड़े से उठा खाना देते…नाबालिग ने सुनाई मेजर दंपती के जुल्मों की दास्तां
आश्रम के गेट के पास खड़ी मिली थी
राहुल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे का समय था। वह अपने आश्रम जाने के लिए निकले थे कि गेट के पास लड़की खड़ी दिखाई दी। वे तुरंत दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे अपने गमछे से कवर किया। इसके बाद उसे अंदर लेकर गया। अपनी पत्नी को बुलाकर उसकी देखभाल करने को कहा। 100 नंबर पर कॉल किया, लेकिन वहां से कोई नहीं आया तो महाकाल पुलिस स्टेशन में फोन करके बच्ची के बारे में बताया। पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी कस्टडी में लेकर जांच की।
यह भी पढ़ें: लव, सेक्स और धोखा… पुलिस वाले की शर्मनाक हरकत, पैसे नहीं दिए तो पति को भेजीं अश्लील तस्वीरें
पत्नी ने किसी तरह बच्ची को शांत किया
राहुल ने बताया कि बच्ची काफी डरी सहमी थी। वह उससे भी बच रही थी। किसी तरह पत्नी ने उसे शांत किया और उससे उसके परिवार वालों के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई। उसे लिखने के लिए पेपर-पैन भी दिया, लेकिन वह कुछ भी लिखने की स्थिति में नहीं थी। पत्नी ने उसे कहा कि वह घबराए नहीं। वह बिल्कुल सुरक्षित है। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस को बयान दर्ज करा दिए हैं। पुलिस बच्ची के परिवार वालों को तलाशने में जुटी है। रेप का केस दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: अलग रह रहे पति ने दोस्त बनाया, क्या इसे चीटिंग मान तलाक ले सकती है पत्नी? पढ़ें हाईकोर्ट की टिप्पणी
मामले की जांच के लिए SIT गठित
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में बच्ची से रेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बच्ची रेप के बाद खून से लथपथ हालत में अपनी जान बचाकर आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली। वह बिना कपड़ों के शहर की गलियों में भटकती रही, लेकिन लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह एक ऑटो वाले के साथ नजर आई, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए SIT का गठन किया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines