हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रियंका गांधी की सभा पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर-चंबल में सभी अतिथियों का स्वागत किया जाता है

विज्ञापन
jyotiraditya scindia in gwalior

MP Politics: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय नेताओं के दौरे भी प्रदेश में होने लगे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अब ग्वालियर में सभा करने वाली हैं। जिसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ भी कहा जाता है। प्रियंका गांधी के दौरे पर ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने बड़ा बयान दिया।

ग्वालियर-चंबल में अतिथियों का स्वागत

दरअसल, ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘हमारे यहां अतिथि देवो भव: ग्वालियर चंबल अंचल की माटी की परंपरा रही है। यहां अतिथियों का स्वागत किया जाता है, प्रजातंत्र में सभी को हक है, कार्यक्रम करने का जनता के बीच अपनी बात रखने का। लेकिन विपक्ष की वर्तमान सोच और विचारधारा राजनीति है, देश के बारे में सोच नहीं है। किसानों के बारे में सोच नहीं है, नौजवानों के बारे में सोच नहीं है, महिलाओं के बारे में सोच नहीं है, केवल एक ही सोच पर केंद्रित है कुर्सी की सोच सत्ता की सोच।’

कोई किसी का गढ़ नहीं होता

वहीं ग्वालियर चंबल अंचल को सिंधिया के गढ़ कहे जाने पर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘कोई किसी का गढ़ नहीं होता,सिंधिया ने ग्वालियर चंबल अंचल को खुद का गढ़ मानने से किया इनकार, गढ़ कहना ओछी मानसिकता, आधुनिक युग में प्राचीन युग की तरह सोचना गलत। जनता से एक रिश्ता होता है, एक संबंध होता है, यह सोच और प्रवृत्ति की कठिनाई सदैव कांग्रेस में रही है।’

विज्ञापन

वहीं सीधी की घटना पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि’देश के किसी कोने में ऐसी घटना हो, उस व्यक्ति को सख्त से सख्त दंड दिया जाना चाहिए। जब ऐसी घटना होती है, तो वह कोई किसी पार्टी का नहीं होता, किसी दल का नहीं होता। यह मानव जाति पर कलंक है। मुख्यमंत्री जी ने इस घटना पर सख्त सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola