MP Politics: एमपी में चुनावी साल में राजनीतिक सरगर्मियां जमकर देखने को मिल रही हैं। वहीं चुनावी साल में दिग्गज नेताओं के बीच मुलाकातों का दौर भी जारी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। वहीं इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में होने वाली कांग्रेस नेताओं की बैठक पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस की बैठक में सिर्फ तारीख पर तारीख
नरोत्तम मिश्रा से जब दिल्ली में होने वाली कांग्रेस आलाकमान की बैठक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बैठक के लिए सिर्फ तारीख पर तारीख आ रही है। कांग्रेस में दो तरह के नेता हैं, एक ‘जनप्रिय और दूसरे दस जनपथ प्रिय’। जनप्रिय नेताओं को कांग्रेस में हाशिए पर रखा गया है, जबकि दस जनपथ प्रिय नेताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ मध्य प्रदेश के नेताओं की बड़ी बैठक आयोजित होनी है। लेकिन इस बैठक की दो बार तारीख बदली जा चुकी है।
अरुण यादव-जीतू पटवारी कोई नहीं पूछ रहा
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में अरुण यादव और जीतू पटवारी जैसे नेता जनप्रिय हैं, लेकिन उन्हें हाशिए पर रखा गया है। जबकि 10 जनपथ के प्रिए दो नेताओं को ही केवल आगे बढ़ाया जा रहा है। मध्य प्रदेश दोनों डीके ही कांग्रेस की वॉट लगाने की तैयारी में है।’
मुलाकात को बताया सामान्य
वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से हुई मुलाकात को नरोत्तम मिश्रा ने सामान्य बताया। उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा मेरे भाई और हमारे नेता है। मैं हमेशा वीडी शर्मा से मुलाकात करता रहता हूं। हालांकि मुलाकात को लेकर वीडी शर्मा ने कुछ नहीं कहा। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में 30 मिनट तक मुलाकात चली। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
6 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
12 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
16 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
18 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines