MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जुलाई यानी कल ग्वालियर आ रही हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे महाराजपुरा विमानतल से सीधे सिंधिया महल जयविलास पैलेस के लिए रवाना होंगी। ऐसे में महामहिम के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबद की गई है। पूरे शहर में ट्रिपल लेयर सुरक्षा की गई है। जहां करीब 1500 से ज्यादा जवान महामहिम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
सिंधिया महल में 2 घंटे रहेगी महामहिम
बता दें कि कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्वालियर एयरपोर्ट से सीधे सिंधिया महल यानि जयविलास पैलेस जाएंगी। जहां वह दो घंटे तक रहेंगी। वह सबसे पहले मराठा गैलरी का अवलोकन करेंगी, इसके साथ ही रॉयल म्यूजियम और छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति महल में 100 ले लगभग खास मेहमानों के साथ शाही भोज में भी शामिल होंगी।
सीएम शिवराज-सिंधिया करेंगे स्वागत
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी के बड़े लीडर भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए ट्रिपल लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। जिसमे लगभग 1500 से ज्यादा पुलिस बल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, राष्ट्रपति के रूट पर 28 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं ,आज राष्ट्रपति के कारकेड की फाइनल रिहर्सल की गई है।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री और सिंधिया राजवंश के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस जय विलास पैलेस मे हाल ही में 16 अक्टूबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे थे, उन्होंने मराठा गैलरी का शुभारंभ किया था। साथ ही वह शाही भोज में भी शामिल हुए थे, आपको बता दे कि 2:30 बजे राष्ट्रपति मुर्मू महल से ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के लिए रवाना होगी और वहां पर दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
4 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
7 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
7 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
13 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
15 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
17 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
18 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
18 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
19 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines