शिवराज सरकार की बलराम तालाब योजना का किसानों को मिलेगा लाभ, एक लाख रुपए तक की मिलेगी सब्सिडी
Edited By Arpit Pandey

mp news farmers
Edited By Arpit Pandey

mp news farmers
MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर है। शिवराज सरकार की बलराम तालाब योजना से प्रदेश के किसान एक लाख रुपए तक की सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं। क्योंक इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को खेतों को पानी देने के लिए तालाब या नहर का निर्माण करवाने के लिए एक लाख रुपए की सहायता राशि देती है।
शिवराज सरकार ने बलराम तालाब योजना की शुरुआत साल 2023 में की है। इस योजना को कृषि विभाग के माध्यम से चलाया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के सामने सिंचाई करते समय पानी की कमी के कारण आने वाली समस्या का समाधान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। जिसमें तालाब और नहर के निर्माण के अलावा सिंचाई यंत्र खरीदने पर भी एक लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। कृषि विभाग इस योजना के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने का टारगेट निर्धारित करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: