News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sonam Raghuvanshi Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस द्वारा लगातार जांच जारी है। आए दिन इस मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच को लेकर शिलांग पुलिस की SIT पिछले 6 दिन से इंदौर में है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विशाल चौहान ने एक ट्रॉली बैग को लेकर खुलासा किया है, जिसकी शिलांग पुलिस तलाश कर रही है। इस ट्रॉली बैग को आरोपी विशाल ने रिक्शे के जरिए उस फ्लैट में पहुंचाया था, जहां सोनम रघुवंशी छिप कर रह रही थी। पुलिस की SIT टीम उस रिश्ते वाले तक पहुंच गई है जिसने ट्रॉली बैग को सोनम तक पहुंचाया था।
SIT टीम ने सुनील नामक रिक्शा चालक के साथ घंटों पूछताछ की। इस दौरान रिक्शा चालक सुनील ने बताया कि 31 मई को आरोपी विशाल के घर नंदबाग कॉलोनी से एक ट्रॉली बैग लेकर देवास नाके हीरा बाग कॉलोनी स्थित एक फ्लैट पर पहुंचाया था। इस काम के लिए सुनील को 310 रुपये का भुगतान किया गया था। सुनील ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन एप के जरिए रिक्शा बुक किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शिलांग पुलिस को शक है कि इस ट्रॉली बैग में कैश, हथियार के अलावा राजा रघुवंशी की गोल्डन चेन और ब्रेसलेट समेत जरूरी सबूत हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राजा के लिए कफन लेकर पहुंचा था राज, सामने आया वीडियो, मां बोली-सामने आ जाए तो…
बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम और राज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बीच मेघालय के शिलांग में लोगों ने राजा रघुवंशी को श्रद्धांजलि दी। वहीं, अब राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय के लोगों से कहा कि वह आरोपियों को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। लेकिन, क्या शिलांग के लोग उन्हें माफ करेंगे? उनकी वजह से शिलांग में पर्यटकों को लेकर इतना हंगामा मचा था। इस बीच सचिन रघुवंशी ने कहा कि राज कुशवाहा कफन लेकर आया था और लगातार आरोपियों के संपर्क में था।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।