MP Gawalior House Fire Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज सुबह करीब 4 बजे एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें जिंदा जलकर पिता और उसकी दोनों जवान बेटियां जिंदा जलकर मर गईं। तीनों जान बचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आग की लपटों के बीच कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। परिणामस्वरूप तीनों की लाशें बाहर आईं।
बड़ी बेटी डॉक्टर बनने के लिए NEET की तैयारी कर रही थी, लेकिन अग्निकांड में जलकर सारे सपने राख हो गए। बहोड़ापुर तिराया में कैलाश नगर स्थित घर में आग लगी थी, जिसमें 5 फायर ब्रिगेड ने बुझाया, लेकिन आग में फंसे तीनों लोगों को बचाया नहीं जा सका। आग लगने कारण किचन में शॉर्ट सर्किट होना या गैस लीक होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें:AC बम की तरह फटा और थाना जलने लगा, मेरठ के सदर बाजार में भीषण अग्निकांड, सामान-रिकॉर्ड जलकर राख
दीवार तोड़कर घर में घुसी SDRF की टीम
नगर निगम के फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी अतिवल सिंह यादव ने बताया कि मरने वालों में विजय गुप्ता उर्फ बंटी, उसकी 17 साल की बेटी यशिका और 22 साल की बेटी अनिष्का शामिल है। तीनों की मौत आग में झुलसने और दम घुटने से हुई। विजय गुप्ता ड्राई फ्रूट कारोबारी था और अनिष्का NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी। परिवार घर की तीसरी मंजिल पर रह रहा था, लेकिन आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया, जिस वजह से परिवार को निकाला नहीं जा सका।
फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। दूसरी मंजिल पर हरि कृपा ड्राई फ्रूट नाम से विजय गुप्ता का गोदाम बना हुआ था। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े आए और आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम दीवार तोड़कर घर में घुसी।
यह भी पढ़ें:जहरीली शराब पीने से 25 की मौत, 60 अस्पताल में भर्ती; तमिलनाडु सरकार में मचा हड़कंप
शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज से लगी आग
अतिवल सिंह यादव ने बताया कि जब विजय और उनकी दोनों बेटियों को बाहर निकाला गया तो वे बुरी तरह झुलसे हुए थे। सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया। आग शायद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। गैस लीकेज की दुर्गंध भी थी तो हादसा होने का कारण गैस लीक हो सकता है। गोदाम में CCTV कैमरे लगे मिले, लेकिन वे भी जल गए हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन इस तरह अचानक हुए अग्निकांड से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:23000 फीट ऊंचाई और घना कोहरा, लैंडिंग के समय जहाज पेड़ से टकराया, रनवे पर बिखरी 47 पैसेंजरों की जली लाशें
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
9 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
9 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
11 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines