AC बम की तरह फटा और थाना जलने लगा, मेरठ के सदर बाजार में भीषण अग्निकांड, सामान-रिकॉर्ड जलकर राख

Police Station AC Blast: भीषण गर्मी में एसी में धमाका होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी तक घरों में एसी फटने की खबरें सुनी, आज पुलिस थाने में लगा एसी फट गया और भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर सामान और रिकॉर्ड राख हो गया।

UP Meerut Police Station Fire

UP Meerut Police Station Fire

Meerut Police Station AC Blast: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज सुबह एक पुलिस थाने में भीषण अग्निकांड हुआ। आग AC में ब्लास्ट होने के बाद लगी। सदर बाजार में बने पुलिस थाने में लगा AC बम तरह ऐसे फटा कि दहशत फैल गई। एक बार तो लगा, जैसे आतंकी हमला हुआ हो। फिर पुलिसकर्मियों ने AC को जलते देखा तो ब्लास्ट होने का पता चला।

विज्ञापन

वहीं आग में जलकर पूरा थाना राख हो गया। सारे रिकॉर्ड और फर्नीचर भी जल गए हैं। वहीं थाने के अंदर आग लगने से जहां पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, वहीं बाजार में भी अफरा तफरी मच गई। थाने से सटी दुकान खाली कराई गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने भी आग बुझाने में पुलिस कर्मियों की मदद की। आग की चपेट में आस-पास खड़े वाहन भी आ गए।

विज्ञापन

राजस्थान में AC फटने से मरे थे पति-पत्नी

बता दें कि इस बार गर्मी में AC फटने से जहां अग्निकांड हुए, वहीं लोगों की मौत भी हुई है। पिछले हफ्ते राजस्थान में घर में लगा AC फटने से बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई थी। दोनों सो रहे थे, जब AC फटा और दम घुटने से नींद में ही दोनों की जान चली गई। हादसे का पता तब चला, जब लोगों ने घर में आग की लपटें देखीं, लेकिन दपंति को बचाया नहीं जा सका था।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान 65 वर्षीय प्रवीण वर्मा और उनकी 60 साल की पत्नी रेणु वर्मा के रूप में हुई थी। दोनों का इकलौता बेटा पत्नी के साथ थाईलैंड में रहता है और डॉक्टर है। उसके आने के बाद ही मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ था। वहीं घर में AC फटने से दंपति की मौत होने की खबर ने लोगों में दहशत फैला दी थी।

विज्ञापन

नोएडा और गाजियाबाद में एसी फटने की घटनाएं

बता दें कि इस सीजन में दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद शहरों में एसी फटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बीते दिन गाजियाबाद शहर की पॉश सोसाइटी में एसी में ब्लास्ट हुआ था। परिवार ने खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई थी। वसुंधरा इलाके की पॉश सोसाइटी में हुए अग्निकांड में 2 मंजिला बिल्डिंग जलकर राख हो गई थी।

इससे पहले नोएडा के सेक्टर-100 में लोट्स बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी फटने से घर में आग लग गई थी। पंजाब से घर की छत पर रखा AC का कंप्रेसर बम जैसे फटा और आउटडोर जलकर राख हो गया। इससे पहले नोएडा के सेक्टर-63 में आईटी कंपनी के ऑफिस में AC फटा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ