पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मध्य प्रदेश में सभी कार्यक्रम कैंसिल, CM मोहन यादव का दौरा भी रद्द

CM Mohan Yadav Visit Cancelled: पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर सीएम मोहन यादव ने भी दुख जताया है।

CM Mohan Yadav Visit Cancelled

CM Mohan Yadav Visit Cancelled

CM Mohan Yadav Visit Cancelled: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का प्रायोजित सिवनी दौरा रद्द हो गया है। दरअसल, भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। इसी के चलते गृह मंत्रालय की तरफ से 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

विज्ञापन

केंद्र ने अपने सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रदेश स्तरीय स्वामित्व योजना (State Level Ownership Scheme) हितलाभ वितरण कार्यक्रम भी रद्द किया गया है।

विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सिवनी दौरे पर जाने वाले थे। जहां वे अलग-अलग विकास कार्यक्रम का भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम शामिल होते, लेकिन, राष्ट्रीय शोक के चलते उनका ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

आपको बता दें , एक दिन पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात दिल्ली के एम्स लाया गया था। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने रात 9:51 बजे आखिरी सांस ली। कल राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ