भोपाल : मध्य प्रदेश में चुनावी नतीजों के एक हफ्ते बाद सोमवार को वह पल आ ही गया, जब मुख्यमंत्री पद को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया। विधायक दल की बैठक के बाद मोहन यादव को यह जिम्मेदारी मिली है। मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक चुने गए थे और शिवराज कैबिनेट में वह शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। इनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है तो पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।
इससे पहले पार्टी कार्यालय के एक कमरे में नियुक्त तीनों ऑर्ब्जवर्स मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ मीटिंग की। इसमें मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु़ दत्त शर्मा समेत 6 लोग और भी मौजूद रहे।
3 दिसंबर को घोषित नतीजों में भाजपा ने जीतीं 163 सीटें
बता दें कि बीती 3 दिसंबर को देश के पांच में से चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे। इनमें मध्य प्रदेश में भाजपा ने 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ था कि आखिर यह जिम्मेदारी दी किसे जाएगी। शिवराज सिंह को फिर मौका मिलेगा या पार्टी कोई नया चेहरा तलाशेगी। गजब की बात तो यह है कि 19 साल में पहली बार भाजपा नेतृत्व के सामने ऐसी स्थिति बनी कि मुख्यमंत्री के रूप में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति को ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: MP के नए CM मोहन यादव के बारे में जानें और बड़ी बातें, कैसे मिली RSS के करीबी नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी
बड़ा ओबीसी चेहरा हैं मोहन यादव, कोई विरोध भी नहीं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने और 2018 में फिर से विधानसभा के लिए चुने गए। इस बार 2023 में उन्होंने एक बार फिर चुनाव जीता और अब उन्हें राज्य का सीएम बनाया गया है। उनके व्यक्तित्व की कई सारी खूबियां है, जिनके बूते वह एक मामूली से कार्यकर्ता से प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए। मोहन यादव की पर्सनेलिटी को और करीब से समझने के लिए यहां क्लिक करें
उधर, मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा सत्ता में उनके सहयोगियों में दोनों डिप्टी CM और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बारे में भी हर कोई जानने के लिए उत्सुक है। News 24 इस सरकार में शामिल लोगों के राजनैतिक और पारिवारिक जीवन के बारे में आपको और करीब से रू-ब-रू करा रहा है। इन नेताओं के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए अन्य खबरों के URLs पर क्लिक करें…
जानें कौन हैं उपमुख्यमंत्री बने राजेन्द्र शुक्ला, यहां पढ़ें पूरा प्रोफाइल
ये है मध्य प्रदेश के दूसरे डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का राजनैतिक सफरनामा
पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर देखेंगे विधानसभा की पूरी व्यवस्था, जानें उनके बारे में और बहुत-कुछ
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
9 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines