---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

कौन हैं नरेंद्र सिंह तोमर, जो बने मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष

Narendra Singh Tomar is MP Assembly Speaker: मध्यप्रदेश के विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर को चुना गया है।

Narendra Singh Tomar Profile: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन चल रहा था। चुनाव परिणाम घोषित के 8 दिन बाद भाजपा की तरफ से मध्य प्रदेश के नए सीएम रूप में मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया। वहीं, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में चुना गया। नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

---विज्ञापन---

मुरैना की दिमनी सीट पर प्रचंड जीत

नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा चुनाव 2023 में मुरैना जिले की दिमनी सीट से चुनाव लड़ा था और प्रचंड जीत हासिल कर विधायक बने। इस चुनाव के लिए तौमर ने नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। राज्य में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तोमर भी शामिल माने जा रहे थे।

पीएम मोदी के बेहद करीबी

नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश में बीजेपी चुनाव अभियान समिति के प्रमुख और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा तोमर मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि तोमर मोदी के काफी करीबी नेताओं में से एक है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं मोहन यादव… जिन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री

नरेंद्र सिंह तोमर का राजनीतिक करियर

नरेंद्र सिंह तोमर के राजनीतिक करियर के बारे में बात करें तो, उन्हें कुशल रणनीतिकार के रूप में जाना जाता हैं। तोमर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1998 के विधानसभा चुनाव से की। उन्होंने ग्वालियर से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2003 में भी वो इसी सीट से चुनाव लड़े और विधायक चुने गए। फिर साल 2009 में मुरैना सीट से उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

---विज्ञापन---

इसके अलावा तोमर बाबूलाल गौर, सुश्री उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में भी शामिल रहे और कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रहें।

First published on: Dec 11, 2023 05:15 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola