---विज्ञापन---

‘मीरा यादव चुनाव लड़तीं तो मजा आता’, MP से SP प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच मध्य प्रदेश से सपा की एकलौती प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी अखाड़ा सज गया है, जहां राजनीतिक पार्टियां दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। मध्य प्रदेश में इंडिया महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। सपा प्रत्याशी मीरा यादव का खजुराहो सीट पर नामांकन खारिज हो गया। इसे लेकर भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मीरा यादव चुनाव लड़तीं तो मजा आता।

सपा प्रत्याशी के नामांकन खारिज होने पर भाजपा नेता वीडी शर्मा ने कहा कि खजुराहो का सवाल है। हमको तो चुनाव लड़ने में आनंद आता है। मेरा मन तो ऐसा हो रहा है कि मेरे सामने जो प्रतिपक्ष की प्रत्याशी थीं, उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए, लड़ने में आनंद आता है। आखिर क्यों ऐसा हो गया। यानी उनका नामांकन क्यों रद्द हो गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बिहार में JDU को बड़ा झटका, कौन हैं सन्नी हजारी? जिन्होंने कांग्रेस का थामा दामन

भाजपा प्रत्याशी को मिला वॉक ओवर

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग हुई थी। इसके तहत सपा के खाते में खजुराहो लोकसभा सीट आई थी, जहां से अखिलेश यादव ने मीरा यादव को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा सांसद वीडी शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन, सपा प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने से भाजपा उम्मीदवार को इस सीट से वॉक ओवर मिल गया।

यह भी पढ़ें : क्या दिल्ली में मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार? कांग्रेस ने लगाई मुहर!

---विज्ञापन---

अब इंडिया गठबंधन के पास क्या बचा मौका

खजुराहो सीट पर अब सपा-कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार नहीं है। ऐसे में दोनों पार्टियां किसी भी निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दे सकती हैं, लेकिन उस प्रत्याशी को पार्टी का सिंबल नहीं मिल सकता है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने कहा कि चुनावी मैदान में 15 उम्मीदवार हैं। हम किसी एक को प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं। इसे लेकर पहले हमलोग आपस में चर्चा करेंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2024 10:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola