---विज्ञापन---

आम से लदा पड़ा है नीम का पेड़, एमपी के मंत्री के बंगले में दिखा अनोखा नजारा

Madhya Pradesh Rural Panchayat and Development Minister Prahlad Patel: मध्य प्रदेश के एक मंत्री का आवास चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके बंगले में एक नीम का पेड़ है। 20-25 साल पुराने इस पेड़ को लेकर एक अजीब रहस्य बरकरार है। नीम के पेड़ पर आम का फल लगता है।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Minister Prahlad Patel: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक अजीब बात आपको बताने जा रहे हैं। यहां पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के आवास पर 20 से 25 साल पुराना एक पेड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीम के इस पेड़ पर आम के फल लगते हैं। शनिवार को मंत्री अपने इस आवास पर दौरा करने आए थे। जिसके बाद उनकी नजर इस पेड़ पर चली गई। उन्होंने पेड़ के फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसके बाद इस पेड़ की खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें:जब प्‍यार में टूटा मुख्‍यमंत्री का द‍िल! छलका सीएम सिद्धारमैया का दर्द, देखें Video

---विज्ञापन---

मंत्री प्रहलाद पटेल का निवास भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी के पास सिविल लाइन इलाके में पड़ता है। बी7 बंगले में बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगे हुए हैं। अभी बंगले में निर्माण कार्य जारी है। शनिवार को प्रहलाद पटेल बंगले का निरीक्षण करने आए थे। जायजा लेते समय उनकी नजर इस पेड़ पर पड़ी, तो वे हैरान रह गए। पेड़ करीब 25 साल पुराना है। इसके बाद मंत्री ने वीडियो शेयर कर लिखा कि भोपाल निवास पर नीम के पेड़ पर आम का फल देख वे काफी खुश हुए हैं। किसी हुनरमंद बागवान का ये प्रयोग आज किसी अचंभे से कम नहीं दिखता है। इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार नीम के पेड़ में आम की डाल की क्राफ्टिंग काम कर जाती है।

---विज्ञापन---

कई मंत्रियों को अलॉट हो चुका है ये बंगला

वर्षों तक इसका शानदार परिणाम मिलता है। कई दफा जेनेटिक समस्या नहीं होती, जिसके कारण पेड़ ने शाखा को उसके अनुरूप ढाल लिया है। लेकिन मनुष्यों में इस प्रकार के प्रयोग संभव नहीं होते हैं। पटेल को ये बंगला इसी साल अलॉट हुआ है। इससे पहले यहां शिवराज सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा रहते थे। सीएम हाउस के बाद इस बंगले को राजधानी में सबसे बड़ा माना जाता है। पीसी सेठी जब सीएम थे, तब इसी बंगले में ऑफिस हुआ करता था। पूर्व उपमुख्यमंत्री शिवभानु सिंह सोलंकी और सुभाष यादव भी इस बंगले में रह चुके हैं। 2018 में कांग्रेस सरकार ने इस बंगले को पूर्व सीएम शिवराज चौहान को अलॉट किया था।

First published on: May 25, 2024 08:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola