CM Siddaramaiah

जब प्‍यार में टूटा मुख्‍यमंत्री का द‍िल! छलका सीएम सिद्धारमैया का दर्द, देखें Video

Karnataka Chief Minister Siddaramaiah Love Story: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी अधूरी लव स्टोरी का जिक्र करके सभी को हैरान कर दिया है। सीएम सिद्धारमैया की लव स्टोरी अधूरी रह गई थी।

Karnataka CM Siddaramaiah Love Story: ऑन स्क्रीन लव स्टोरी से लेकर ऑफ स्क्रीन कपल तक, फिल्मी स्टार्स की प्रेम कहानियों के आपने अनगिनत किस्से सुने होंगे। मगर क्या आपने कभी किसी नेता की अधूरी प्रेम कहानी सुनी है? जी हां, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सालों बाद अपनी अधूरी प्रेम कहानी के तार छेड़े तो हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन

दरअसल कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक इंटर कास्ट मैरिज प्रोग्राम में शिरकत की थी। इस दौरान सीएम ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था। लेकिन जब उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया तो जाति अलग होने के कारण लड़की और उसके परिवार वालों ने शादी करने से मना कर दिया। बाद में एक ऐसी परिस्थिति बन गई कि सीएम सिद्धारमैया को अपनी ही जाति की लड़की से शादी करनी पड़ी थी और उनकी खुद की प्रेम कहानी हमेशा के लिए अधूरी रह गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ