MP Patwari Recruitment Exam Clean Chit: मध्य प्रदेश के कथित पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मामले की जांच के लिए राज्य सरकार की बनाई समिति ने पटवारी भर्ती परीक्षा क्लीन चिट दे दी है। जांच आयोग की क्लीन चिट के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से पटवारी परीक्षा में चुने गए अभ्यर्थियों को जॉइनिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ग्रुप 2 और सब ग्रुप 4 की परीक्षा के परिणाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
क्या था मामला?
मालूम हो कि मध्य प्रदेश में 22 नवंबर 2022 को कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 और पटवारी की संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके लिए 13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और परीक्षा दी। इन पदों के लिए 15 मार्च से परीक्षाएं शुरू हुई थीं और 25 अप्रैल 2023 तक चली थीं। इन परीक्षाओं के परिणाम 30 जून, 2023 को जारी हुए थे, जिसमें 8,600 अभ्यर्थी पास हुए थे, लेकिन इसी बीच आरोप लगने लगे कि पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाला हुआ है। आरोप था कि 10 में से 7 टॉपर अभ्यर्थियों का एग्जाम सेंटर एक ही कॉलेज था। आरोपों के बाद पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम को होल्ड कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव करेंगे प्रदेश की जनता के सामने संवाद, जानें कब और कहां?
जांच आयोग ने दी क्लीन चिट
इस विवाद के बढ़ने के बाद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज ने परीक्षा की जांच के निर्देश दिए, जिसके लिए एक समिति बनाई गई थी। अब जांच कमेटी ने पटवारी परीक्षा को क्लीन चिट दे दी है। पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच कर रही समिति ने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार को 70 पन्नों की एक रिपोर्ट 31 जनवरी सौंपी थी।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines