MP Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में सी-विजिल ऐप के जरिए मिली 529 शिकायतें, सभी का हुआ समाधान

Madhya Pradesh C-Vigil App Complaints: मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से 28 मार्च तक सी-विजिल ऐप पर कुल 529 शिकायतें मिली हैं।

Madhya Pradesh C-Vigil App Complaints

सी-विजिल ऐप पर कुल 529 शिकायतें मिली

Madhya Pradesh C-Vigil App Complaints: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा रैलियों और चुनावी सभाओं का आयोजन लगातार किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की निर्वाचन आयोग टीम भी लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचरण संहिता को लेकर काफी सख्त है। प्रशासन द्वारा सी-विजिल ऐप को भी लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए आम नागरिक भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद से 28 मार्च तक सी-विजिल ऐप पर कुल 529 शिकायतें मिली हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

सी-विजिल ऐप पर मिली 529 शिकायतें 

निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि प्रदेश में 16 मार्च से आचार संहिता लागू होने के बाद से 28 मार्च तक सी-विजिल ऐप पर कुल 529 शिकायतें मिली हैं। इन सभी शिकायतों का तुरंत निराकरण कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि अगर उन्हें चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की घटना के बारे में पता चलता है तो वह इसकी शिकायत सीधे सी-विजिल ऐप के जरिए कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करना बाकी ऐप को डाउनलोड करने जितना ही आसान है। आप सी-विजिल ऐप पर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप पर शिकायत करना भी काफी आसान है। नागरिक को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो सी-विजिल ऐप पर अपलोड करना होगा।

विज्ञापन

सी-विजिल ऐप पर ऐसे करें शिकायत 

बता दें कि, सी-विजिल ऐप को चुनाव के दौरान आचरण संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के समाधान के लिए तैयार किया गया है। इस ऐप पर नागरिक राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की तरफ से मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से पैसे, कपड़े, आभूषण जैसे सामग्री के वितरण करने उनकी शिकायत कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ