Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में प्रवचन के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। शिव महापुराण कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में यह नहीं चलेगा कि कोई घर में 10 बच्चे पैदा करे और कोई पीछे रहे। जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनता तब तक हर सनातनी कम से कम अपनी गोद में 5 बच्चे जरूर खिलाएं। जब कानून बन जाए तो सरकार के हिसाब से व्यवहार करें।
सनातनियों के पास है सुनहरा मौका
देवकीनंदन ठाकुर ने यह भी कहा कि जब तक भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होता है, तब तक सनातनियों के पास एक सुनहरा मौका है। जनसंख्या कानून आने के बाद कानून के हिसाब से परिवार का नियोजन करें, मगर जब तक कानून लागू नहीं होता है भारत में तब तक हर सनातनी अपने घर में 5 बच्चे अवश्य पैदा करें।
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना हमारा संकल्प
तीन दिन पहले 15 फरवरी को देवकीनंद ठाकुर ने छिंदवाड़ा में कहा कि उनका संकल्प भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को वेब सीरीज के माध्यम से गलत कंटेंट दिखाकर रिश्तों की मर्यादा खत्म की जा रही है। सरकार को वेब सीरीज पर लगाम लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वे रामायण जलाने वाले का विरोध करते हैं। यह भी कहा था मैं सनातन को टारगेट कर नीचा दिखाने का जो प्रयास किया जा रहा है, देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है। उसका विरोध करते हुए सनातनियों को अपने धर्म की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होने की जरूरत है।
छिंदवाड़ा से शरद पाठक की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ पहुंचे बागेश्वर धाम, बोले- पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बुलावे पर आया
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
22 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines