मध्य प्रदेश : परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का मामला

वीडियों में गोविंद सिंह जनता से चुनाव में सबसे ज्यादा वोट लाने वाले पोलिंग बूथ को 25 लाख रुपए देने की घोषणा करते नजर आ रहे हैं।

Madhya Pradesh, FIR registered, Transport Minister, Govind Singh Rajput

मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

(विपिन श्रीवास्तव, सागर)

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देश पर सागर जिले के राहतगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है। गोविंद सिंह का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वीडियों में गोविंद सिंह जनता से चुनाव में सबसे ज्यादा वोट लाने वाले पोलिंग बूथ को 25 लाख रुपए देने की घोषणा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले के सुरखी से बीजेपी प्रत्याशी हैं और उन पर आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में राहतगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है। रिटर्निग अधिकारी सुरखी के प्रतिवेदन के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है।

सागर जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी रिटर्निंग अधिकारी एवं वीवीटी के माध्यम से जांच कराई गई।

विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज
वायरल वीडियो की जांच के बाद जांच के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 23 अक्टूबर 2023 को पुलिस थाना राहतगढ़ में प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के द्वारा आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के संबंध में शिकायत की गई थी।

विज्ञापन

इस प्रतिवेदन के आधार पर आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन होना पाया गया है, जिस पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम – 1951 की धारा 123 एवं आईपीसी की धारा- 188 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ