रस्सी से पैर बांध बेटा-बेटी उल्टे लटकाए, बेरहमी से पीटे; वीडियो देख निकल जाएंगी चीखें

Father Assault Childrens Video Viral: एक बाप बच्चों के साथ किस हद तक हैवानियत पर उतर सकता है, उसका जीता जगाता उदाहरण यह वीडियो है, जिसे देखकर चीखें निकल जाएंगी। बच्चों की हालत देख आप भी कहेंगे तो ऐसा बेरहम बाप किसी दुश्मन को भी न दे।

Madhya Pradesh Father Beats Son Daughter Video Viral

बच्चे रोते-बिलखते रहे, लेकिन बेरहम बाप को तरस नहीं आया।

Father Beats Son Daughter Brutally: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी चीखें निकल जाएंगी। एक शख्स ने अपने दोनों बच्चों को बुरी तरह पीटा। उसने अपने बेटे और बेटी के पैरों को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया और बेरहमी से पीटा। दोनों को पीटने का वीडियो बनाकर अलग रह रही बीवी को भेज दिया।

विज्ञापन

बच्चों को रोते-बिलखते देखकर मां वीडियो लेकर थाने पहुंची और बेरहम पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया। FIR करने के बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची और बच्चों का उसके चंगुल से छुड़ाकर मां को सौंपा। मां दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंची। उनका मेडिकल कराकर रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। बच्चों की मां ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

पत्नी को ससुराल वापस बुलाने को टॉर्चर किए बच्चे

सूत्रों के अनुसार, अशोकनगर की चंदेरी थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपी पिता का नाम भगवान दास परिहार है। उसकी क्रूरता का शिकार हुए बच्चों की उम्र 5 और 4 साल हे। 5 साल की बेटी है और 4 साल का बेटा है। दोनों के शरीर पर चोट के निशाल मिले हैं। पुलिस को दी शिकायत में बच्चों की मां राधाबाई ने बताया कि वह एक साल से पति से अलग रह रही है।

विज्ञापन

वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर की रहने वाली है। पति उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए वह मायके चली गई, लेकिन उसने बच्चों को साथ जाने नहीं दिया। पिछले काफी समय से वह ससुराल वापस आने का दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी तो उसने बच्चों को टॉर्चर करना शुरू कर दिया। दबाव बनाने के लिए ही उसने दोनों बच्चों को पीटने का वीडियो बनाकर भेजा।

पुलिस के अनुसार, वीडियो देखकर पुलिस वालों का भी दिल दहल गया। मामला चाइल्ड अब्यूजिंग का है। बच्चों की मां ने घरेलू हिंसा की शिकायत भी दी है। आरोपी पिता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चे काफी डरे सहमे हुए हैं, उनकी काउंसिलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ