OMG! पहाड़ दरकने का डराने वाला वीडियो वायरल; बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ में लैंड स्लाइड, दोनों ओर हजारों यात्री फंसे

Landslide Video Viral: जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर आज पहाड़ी दरकने से भीषण लैंड स्लाइड हुआ। मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ी से गिरे। भूस्खलन का डराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए और जानिए कैसे हैं हालात?

Joshimath Land Slide Video Viral

मानसून की भारी बारिश से हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।

विज्ञापन

Joshimath Land Slide Video Viral: उत्तराखंड में मानसून का असर काफी खतरनाक होता जा रहा है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। स्थानीय लोगों, टूरिस्टों और चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस बीच उत्तराखंड में लैंड स्लाइड की घटनाएं भी हो रही हैं। आज सुबह से लैंड स्लाइड का डराने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। पड़ताल करने पर वीडियो जोशीमठ का निकला।

जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर आज पहाड़ी दरकने से भीषण लैंड स्लाइड हुआ। मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ी से गिरने लगे। सड़क जहां पत्थरों से भर गई, वहीं काफी मलबा खाई में भी गिरा। देखते ही देखते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। इस दौरान वहां से आवाजाही कर रहे तीर्थयात्री और मॉर्निंग वॉक करने गए स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दोनों ओर के लोगों का संपर्क एक दूसरे से कट गया है।

विज्ञापन

 

उत्तराखंड के मौसम को लेकर भविष्यवाणी

बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मानसून की अच्छी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ है। 12 जुलाई तक कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश होने की संभावना है। पौड़ी, चमौली में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

नदियां उफान पर बह रही हैं और पहाड़ों पर लैंड स्लाइड हो रहा है। केदारनाथ हाईवे भूस्खलन से ब्लॉक है। बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे भी कई जगह ब्लॉक है। मौसम विभाग की चेतावनी मिलने के बाद सभी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। NDRF और SDRF की टीमें स्टैंडबाय मोड पर रखी गई हैं।

 

विज्ञापन

देहरादून में सड़कें पानी में डूबीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मानसून की भारी बारिश से सबसे ज्यादा हालात देहरादून में खराब हैं। वहां सड़कें तालाब बनी हुई हैं। सड़कों पर पानी खड़ा होने से ट्रैफिक जाम के हालात हैं। पुल पार करते समय एक लड़की पानी के साथ बह गई, जिसकी लाश अभी तक नहीं मिली है। सड़क पर गाड़ियों के पहिए थम गए हैं, जिन्हें धक्का मारकर किनारे तक लाना पड़ा रहा है। अचानक बारिश होने से लोग सड़कों पर ही फंस रहे हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों को इमरजेंसी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ