फ्लाइट में महिला पैसेंजर के साथ ऐसी हरकत, एयरलाइन से मांगा 15 लाख मुआवजा

Female Passenger Complaint Against Airline: बेटी के साथ महिला सफर पर निकली, लेकिन फ्लाइट में उसके साथ हादसा हो जाएगा और वह मौत की दहलीज तक पहुंच जाएगी, इसके बारी में उसने सोचा नहीं था। महिला ने एयरलाइन से मुआवजा मांग लिया है, आइए मामला जानते हैं…

JetBlue Airline Passenger Controversy

एयरलाइन के रवैये नाराज पैसेंजर ने लिखित शिकायत दी है।

Jetblue Airline Female Passenger Controversy: फ्लाइट में पैसेंजरों के साथ छेड़छाड़, बदतमीजी, दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं सुनी होंगी, लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके लिए पैसेंजर ने 15 लाख रुपये का मुआवजा एयरलाइन से मांग लिया है। जेट ब्लू एयरलाइन से मुआवजा मांगा गया है। एयरलाइन के क्रू मेंबर से महिला पैसेंजर के ऊपर गर्म चाय गिर गई थी। इससे उसके सीने, स्तनों, पैरों, बाएं नितंब और दाहिने हाथ पर जलने के गंभीर घाव है। घावों की फोटो के साथ महिला पैसेंजर ने लिखित शिकायत देकर एयरलाइन से मुआवजे की मांग की है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

15 मई की घटना, 24 को दी लिखित शिकायत

गर्म चाय गिरने से जख्मी हुई पैसेंजर का नाम तहजाना लुईस है। लुईस अपनी 5 साल की बेटी के साथ अकेली यात्रा कर रही थी, जो इस घटना के दौरान काफी डर गई थी, क्योंकि लुईस काफी दर्द और तकलीफ में थी। लुईस ने 24 जून को लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन मामला अब मीडिया के सामने आया। लुईस के वकील एडवर्ड जाजलोवीकी ने ABC न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि घटना 15 मई की है। लुईस फ्लोरिडा के ओरलैंडो से हार्टफोर्ड जा रही थी। जेटब्लू की फ्लाइट 2237 में वह सफर कर रही थी। लुईस इस फ्लाइट में ड्रिंक ऑर्डर करने वाले पैसेंजर के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठी थी।

विज्ञापन

क्रू मेंबर के बाद पायलट के रवैये से भी दुखी हुई

शिकायत के अनुसार, पैसेंजर को चाय पकड़ाते समय अचानक झटका लगा और क्रू मेंबर के हाथ से चाय लुईस के ऊपर गिर गई। चाय काफी गर्म थी, जिससे उसके शरीर के कई हिस्से जल गए। उसे काफी तकलीफ हुई, लेकिन क्रू मेंबर्स ने उसे सिर्फ फर्स्ट एड दिया। पायलट ने घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। न ही वह देखने आए। क्रू मेंबर्स ने इंसानियत दिखाते हुए यह भी नहीं पूछा कि क्या पैसेंजर्स में कोई डॉक्टर है? लुईस दर्द से चिल्ला रही थी, लेकिन पायलट ने विमान को न तो इमरजेंसी लैंडिंग कराई और न ही विमान को वापस एयरपोट्र पर लिया। लुईस को घटना के बाद फ्लाइट के पायलटों और क्रू मेंबर्स से कोई मदद नहीं मिली।

विज्ञापन

महिला को कराना पड़ेगा स्किन ट्रांसप्लांट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लुईस के वकील एडवर्ड जाजलोवीकी ने कहा कि एयरलाइन के कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। घायल पैसेंजर से सहानुभूति दिखाना तो दूर, उसकी मदद करने का प्रयास भी नहीं किया। लुईस को घटनाक्रम और व्यवहार से थर्ड डिग्री टॉर्चर जैसा अनुभव हुआ। उसके शरीर पर जलने के निशान ऐसे हैं कि उसे स्किन ट्रांसप्लांट कराना पड़ेगा। फ्लाइट से उतरते ही उसे इमरजेंसी में डॉक्टर के पास जाना पड़ा। लुईस ने अपने इसी खराब और दर्दनाक अनुभव के लिए मुआवजा मांगा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ