MP News: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस तो चुनावी तैयारियों में जुट गई है। लेकिन मध्य प्रदेश में हर बार की तरह इस बार भी तीसरे दल भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। लेकिन इस बार कई पार्टियां तीसरा मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जिससे बीजेपी-कांग्रेस की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
8 दलों ने की एक साथ बैठक
राजधानी भोपाल के गांधी भवन में एक साथ 8 दलों ने बैठक करके आगामी चुनाव की रणनीति बनाई है। इन दलों ने अपने मोर्चे को संविधान मोर्चा का नाम दिया है। जिनका नारा है ‘अपनी सरकार बनाओ’ खास बात यह है कि यह मोर्चा गैर भाजपा और गैर कांग्रेस दलों से मिलकर बन रहा है। ऐसे में चुनाव में यह दोनों पार्टियों को परेशानियां खड़ा कर सकता है।
और पढ़िए – MP Politics: विधानसभा सत्र के बाद एक्शन में CM शिवराज, विधायकों को दिया बड़ा टॉस्क
ये दल आए एक साथ
- AIMIM
- भारतीय गोंडवाना पार्टी
- जन विकास पार्टी
- जयस
- परिवर्तन पार्टी ऑफ़ इंडिया
- इंक़लाब विकास दल
आदिवासी बहुल सीटों पर फोकस
खास बात यह है कि तीसरे मोर्चे का फोकस प्रदेश की आदिवासी बहुल 80 सीटों पर हैं। जिनमें से आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित 47 सीटों पर तो यह दल अपने प्रत्याशी उतारेगा ही साथ ही जिन सीटों पर आदिवासी वर्ग प्रमुख भूमिका निभाता है। उन सीटों पर भी चुनाव लड़ने की योजना बनाई जा रही है।
और पढ़िए – MP में BJP की चुनावी जमावट का ट्रिपल प्लान, CM शिवराज का बड़ा अभियान
सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
हालांकि मध्य प्रदेश में बन रहे तीसरे मोर्चे ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आज भोपाल में हुई बैठक में करीब 8 दल शामिल हुए थे। लेकिन बताया जा रहा है कि इस मोर्चे में करीब 15 दल शामिल होंगे। जो अपने-अपने क्षेत्र में अपना प्रभाव रखते हैं। यही वजह है कि तीसरे मोर्चे ने राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
23 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
23 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
3 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
3 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines