महंगाई के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस का अनोखा विरोध-प्रदर्शन; ब्रीफकेस, बंदूक लेकर खरीदे टमाटर
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

MP congress: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बंदूक और ब्रीफकेस लेकर टमाटर खरीदने पहुंचे और कहा कि टमाटर खरीदने के बाद कहीं मेरे साथ लूट न हो जाए, इसलिए बंदूक और ब्रीफकेस लेकर आए हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है।
आसमान छूती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता ब्रीफकेस और बंदूक लेकर भोपाल के 5 नंबर मार्केट में सब्जी खरीदने पहुंचे। उनके मुताबिक, टमाटर की कीमत इतनी ज्यादा है कि उसे ब्रीफकेस के अंदर रखने के बाद भी बंदूक से रखवाली करनी पड़ रही है।
राज्य में भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विक्की खोंगल ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान महंगाई को डायन कहा जाता था और अब भाजपा शासन के दौरान यह डार्लिंग बन गई है। वहीं, विरोध प्रदर्शन करे जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से हम पहले सोना चांदी खरीदते थे। चोरी और लूट के डर से हमें उसकी रखवाली करनी होती थी, इसी तरह आज हरी धनिया, मिर्च, टमाटर, अदरक इतनी महंगी हो चुकी है कि हमें डर है कि कहीं खरीदने के बाद लूट न हो जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लूट की डर की वजह से हम आज बंदूक के साए में हरी सब्जी को खरीद करके सूटकेस में बंद करके ले जा रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार और शिवराज सरकार को इस प्रदर्शन के माध्यम से महंगाई कम करने का संदेश भी दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: