मध्य प्रदेश में महिला उम्मीदवारों पर सियासत, CM बोले- भाजपा दे रही महिलाओं को बढ़ावा, कांग्रेस नहीं

CM Mohan Yadav Target Congress: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में महिला उम्मीदवारों के टिकट को लेकर तंज कस है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 6 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया हैं, वहीं कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है।

CM Mohan Yadav Target Congress

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Mohan Yadav Target Congress: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान सियासत के कई रंग देखने को मिल रहे हैं, जिसको लेकर प्रदेश की राजनीति भी काफी गरमा गई है। इस बार राजनीति का माहौल महिलाओं को टिकट दिए जाने को लेकर गरमाया है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए 6 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया हैं। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर महिला को अपना टिकट दिया है। इससे साफ नजर आता है कि कौन महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव का संबोधन

सीएम मोहन यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य में कुल 29 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 6 सीटों पर भाजपा ने महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने 29 सीटों में से सिर्फ एक सीट पर महिला को उतारा है। यह अंतर साफ तौर पर राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित कर रहा है।

विज्ञापन

भाजपा ने इन 6 सीटों पर दिया महिला को टिकट

बता दें कि भाजपा ने राज्य के भिंड सीट से संध्या राय को टिकट दिया है। वहीं सागर सीट पर लता वानखेड़े को भाजपा की टिकट मिली है। बालाघाट से डॉक्टर भारती पारधी पर पार्टी ने दावा खेला है। वहीं धार लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री सावित्री ठाकुर को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह से रतलाम सीट से अनीता नागर सिंह चौहान को टिकट दिया गया है। बात करें कांग्रेस की तो, पार्टी ने रीवा लोकसभा सीट से नीलम मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ