CM Mohan Yadav Redio Special Conversation: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया है और इसके बाद से ही राज्य के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। हाल ही में, प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए नीति आयोग के प्रतिनिधियों के साथ राज्य आधिकारियों और मंत्रियों के बीच कई बैठकें हुईं। इसके अलावा, नीति आयोग के अधिकारियों ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बारे में एक विशेष वर्कशॉप भी आयोजित की थी। इस प्रकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव अब रेडियो पर जनता के साथ प्रदेश के विकास पर चर्चा करेंगे।
रोडियो पर सीएम मोहन यादव
दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की शाम 6:45 बजे आकाशवाणी के प्रदेश स्थित सभी प्राइमरी और विविध भारती केंद्रों से सीएम मोहन यादव के साथ स्पेशल बातचीत का ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। इस स्पेशल बातचीत में आकाशवाणी केन्द्र के कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट्ट सीएम मोहन यादव से प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वह सीएम योदव से प्रदेश में जारी नवाचारों पर बात करेंगे।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कैसे दे योगदान? कार्यशाला में वक्ताओं ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
सीएम यादव की खास बातचीत का प्रसारण
आकाशवाणी पर सीएम मोहन यादव के साथ इस खास बातचीत का प्रसारण DTH के ऑडियो चैनल पर भी किया जाएगा। इसके अलावा लोग इस इंटरव्यू को 1593 किलोहर्ट्ज, मीडियम वेव, न्यूज ऑनएयर ऐप, विविध भारती भोपाल, जबलपुर और इंदौर केंद्रों पर भी सुन सकते हैं।
नीति आयोग की वॉर्कशॉप
हाल ही में हुए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को लेकर हुए वॉर्कशॉप में नीति आयोग वक्ताओं ने बताया कि भारत का ओवरऑल आर्थिक विकास के लिए स्टेट लेवल पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की हाई स्पीड ग्रोथ होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इससे बड़े पैमाने पर नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
12 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
38 mins ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
50 mins agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines