Air Taxi Service: मध्य प्रदेश आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव ने बताया रूट-किराया

CM Mohan Yadav Launch Air Taxi Service: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘एयर टैक्सी सर्विस’ का शुभारंभ किया। इस नई सर्विस के साथ टूरिस्ट राज्य के फेमस धार्मिक पर्यटन स्थल का सफर कम समय में आराम से कर पाएंगे।

CM Mohan Yadav Launch Air Taxi Service

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया 'एयर टैक्सी सर्विस' का शुभारंभ

विज्ञापन

विज्ञापन

MP में ‘एयर टैक्सी सर्विस’ की शुरुआत

मध्य प्रदेश के ‘एयर टैक्सी सर्विस’ की शुरुआत 3 सीटर एयरक्राफ्ट के साथ की गई है। हालांकि इस ‘एयर टैक्सी’ में 6 सीटर और 8 सीटर एयरक्राफ्ट भी शामिल है। इस ‘एयर टैक्सी सर्विस’ के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक प्राइवेट कंपनी के साथ समझौता साइन किया है। बताया जा रहा है कि इस सर्विस का किराया कम से कम 3 हजार रुपये होगा। वहीं कई जगहा कहा जा रहा है कि इसका किराया दूरी के हिसाब से बढ़ भी सकता है। इस ‘एयर टैक्सी सर्विस’ को पर्यटन के लिए 2 नाम दिए गए है, जिसमें ‘धार्मिक पर्यटन हेली सेवा’ और ‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ शामिल है।

विज्ञापन

MP टूरिज्म बोर्ड का प्लान 

जानकारी के अनुसार, पहले फेज में इस ‘एयर टैक्सी सर्विस’ को भोपाल से जबलपुर, ग्वालियर जैसे शहरों के लिए संचालित किया जाएगा, ताकि हवाई सेवा को अच्छे से इन शहरों से जोड़ा सके। पर्यटकों की सुविधा के लिए एक बनाया गया है, जिसमें ‘एयर टैक्सी सर्विस’ से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस तक कम से कस समय में पहुंचने के लिए इस ‘एयर टैक्सी सर्विस’ का संचालन यानी PPP (Public Private Partnership) मोड पर करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ