मध्य प्रदेश की सड़कों पर नहीं दिखेंगी गाय, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए कड़े निर्देश, जानें क्या है सरकार का प्लान?

CM Mohan Yadav Cabinet Meeting: सीएम मोहन यादव ने कहा कि गौ माता के संरक्षण के लिए गौशालाओं की राशि को बढ़ाने को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

CM Mohan Yadav cabinet meeting

सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक

विज्ञापन

CM Mohan Yadav Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस कैबिनेट मीटिंग में गौ माता के संरक्षण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा कि अक्सर बारिश के मौसम में प्रमुख सड़कों और राजमार्गो पर गौ माता के बैठी दिखाई देती हैं, जिसकी वजह से गौ माता दुर्घटनाओं का शिकार भी हो जाती हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने गौशाला के लिए राशि और मानदेय बढ़ाने पर जल्द फैसला के लिए भी कहा है।

विज्ञापन

गौ माता के संरक्षण की व्यवस्था

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाने की जरुरत है, जिससे गौ माता सड़कों पर न दिखे और न ही उनके साथ किसी तरह की कोई दुर्घटना हो। सीएम ने आगे कहा कि गौ माता के संरक्षण के लिए गौशालाओं की राशि और मानदेय को बढ़ाने को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ टॉप मैनेजमेंट के साथ मिलकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। वहीं अगर किसी गौ माता की मृत्यु हो जाती है तो पूरे सम्मान के साथ उनके दाह संस्कार की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गौ माता के अवशेष के लिए समाधि की व्यवस्थाओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा।

मंत्री परिषद के सदस्यों की सलाह

सीएम मोहन यादव की इस घोषणा पर मंत्री परिषद के सदस्यों ने मेज पर थपथपाकर इसका स्वागत किया। मंत्री परिषद के सदस्यों ने सलाह देते हुए कहा कि इस काम के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा सकता है। मंत्री परिषद की इस सलाह को सीएम मोहन यादव ने मानते हुए प्रदेश के पशु पालन और डेयरी विभाग को इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने निर्देश दिए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ