मध्य प्रदेश के नवनियुक्त अधिकारियों को CM मोहन यादव ने दी खास सलाह, जानिए क्या बोले?

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य सेवा के अधिकारियों के 110वें और 111वें संयुक्त आधारभूत ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को जरूरी सलाह भी दी।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को राज्य सेवा के अधिकारियों के लिए 110वें और 111वें संयुक्त आधारभूत ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां सीएम यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की और नवनियुक्त अधिकारियों को उनके काम और राज्य के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया। इसके साथ ही सीएम यादव ने इन अधिकारियों को सलाह दी कि वह जनसेवा और जनकल्याण के भाव से लोगों की सेवा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Advertisment

सीएम मोहन यादव का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से चुने गए अभ्यर्थियों को लोक सेवा के भाव से शासकीय सेवा में अपने कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए। सीएम यादव ने इन अभ्यर्थियों को खुद पर विश्वास रखने को कहा और कार्य को टालने की प्रवृत्ति से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आधिकारियों को अनुशासित रहते हुए हमेशा अपनी काबिलियत को बढ़ाए और निडर होकर राज्य को लोगों की सेवा करें। इसके साथ ही, सीएम मोहन यादव ने विक्रम-बेताल के कहानियों के जरिए आधिकारियों को प्रशासन और प्रबंधन के सूत्र के बारे में बताया।

सीएम यादव ने अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं

सीएम मोहन यादव ने इन नवनियुक्त अधिकारियों को अपने व्यक्तित्व को निखारने पर काम करने के लिए भी कहा। सीएम यादव ने बताया कि राज्य में अधिकारियों के काम की काबिलियत और दक्षतापूर्वक निर्वहन की क्षमता में उनके ट्रेनिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ट्रेनिंग हमें परिणाम को ध्यान रखते हुए काम करने के लिए तैयार करती है। इसके साथ सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में चयन को लेकर अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की भी दुआ की।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ