विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तारीख के घोषणा के बाद अब मध्यप्रदेश में भाई-बहन की जोड़ी धमाल मचाएगी। इसके लिए राहुल गांधी शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं, दूसरी तरफ मंडला जिले में प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को पहुंचेंगी।
राहुल का दस दिनों में ये दूसरा दौरा
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी का दस दिनों में ये दूसरा दौरा है। इस दौरान राहुल गांधी शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल अपने इस दौरे में विंध्य रीजन में ब्राह्मणों और आदिवासियों को साधने की कोशिश करेंगे। विंध्य में शहडोल, सतना, रीवा, सीधी, अनुपपूर, सिंगरौली, उमरिया जिले आते हैं। इस रीजन में 30 विधानसभा सीटे हैं, जिनमें से 24 पर बीजेपी का कब्जा है। वहीं, 6 सीट कांग्रेस के पास है। शहडोल में आदिवासी वोटर बड़ी संख्या में है और पूरे विंध्य रीजन में ब्राह्मण, ओबीसी, आदिवासी और गोंड वोट हैं।
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होंगे मतदान, 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को मिलेगी खास सुविधा
प्रियंका गांधी करेंगी मंडला दौरा
तो वहीं, प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश में ये चौथा दौरा होगा। प्रियंका जिस मंडला जिले में 12 अक्टूबर को पहुंचेंगी उस महाकौशल रीजन में मंडला, जबलपुर, कटनी, कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, डिंडौरी और बालाघाट जिले हैं। इस क्षेत्र में विधानसभा की 38 सीटें हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में 24 सीटों पर कांग्रेस और 13 पर बीजेपी का कब्जा है। जबकि, एक सीट पर कांग्रेस से बागी होकर लड़े निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। 38 सीटों में से आदिवासियों के लिए आरक्षित 13 सीटे हैं, जिनमें से 11 पर कांग्रेस और सिर्फ 2 सीटों पर बीजेपी विधायक हैं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
17 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
18 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
18 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines