मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के भावुक बयानों पर अब जमकर सियासत शुरू हो गई है। इसे लेकर भाजपा के प्रवक्ता मिलन भार्गव ने कहा है कि जीतू पटवारी कमलनाथ को निपटाने के काम में लगे हैं। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने यह कहते हुए पलटवार किया है कि भाजपा को कांग्रेस के बेडरूम में नहीं झांकना चाहिए।
दरअसल, कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। लेकिन कमलनाथ इसमें शामिल नहीं हुए थे। इसे लेकर मिलन भार्गव ने कहा था कि जीतू पटवारी की सोशल मीडिया टीम कमलनाथ को बीमार बताने में जुटी हुई है। इसीलिए कमलनाथ जनता से भावुक अपील कर रहे हैं। लेकिन, अगर आपने कांटे बोए हैं तो फिर कांटे ही मिलेंगे, फल कहां से उगेंगे।
‘भाजपा डरी हुई है इसीलिए कर रही है ऐसी बातें’
इस पर केके मिश्रा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह क्यों आए, कमलनाथ क्यों नहीं आए… इन सब बातों की भाजपा को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमारे बेडरूम में झांकने से बेहतर होगा कि आप खुद को देखें। उन्होंने दावा किया कि भाजपा डरी हुई है इसीलिए उसके नेता इस तरह की बेतुकी बातें कर रहे हैं। उन्हें इस बात की चिंता ज्यादा है कि हमारे नेता ने क्या पहना है और वह क्या खा रहे हैं।
कमलनाथ ने छिंदवाड़ा को बनाया कांग्रेस का गढ़
आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट मिला है। यह सीट कांग्रेस का गढ़ बनी है तो इसका पूरा-पूरा श्रेय कमलनाथ को ही जाता है। 45 साल में इस सीट से कांग्रेस को केवल एक बार हार का सामना करना पड़ा है। खुद कमलनाथ यहां से 9 बार सांसद बने हैं और एक बार उनकी पत्नी यहां से जीती हैं। इस बार उनके बेटे मैदान में हैं।
कांग्रेस और कमलनाथ के बीच अनबन की अटकल
माना जा रहा है कि कांग्रेस के रवैये से कमलनाथ काफी नाराज चल रहे हैं। पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाते हुए जीतू पटवारी को यह जिम्मा दे दिया है। चर्चा है कि दोनों की आपस में बन नहीं रही है। इसीलिए उनको कई मौकों पर कांग्रेस के नाम पर नहीं बल्कि अपने काम पर बेटे नकुलनाथ के लिए जनता से वोट मांगते हुए देखा गया है। भाजपा इसी का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: छोटे दलों के बिना क्यों जीत नहीं सकते बड़े राजनीतिक दल?
ये भी पढ़ें: NDA को शिकस्त देने के लिए आरजेडी ने रचा है ‘चक्रव्यूह’
ये भी पढ़ें: योगी के गढ़ में BJP दो फाड़, ऑडियो क्लिप से मची हलचल
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines