santosh gangwar Umesh Gautam

योगी के गढ़ में बीजेपी दो फाड़, ऑडियो क्लिप ने मचाई हलचल

UP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी चुनावी रणनीति बना ली है। इस बीच योगी के गढ़ में भाजपा दो फाड़ में नजर आ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेयर आमने-सामने आ गए हैं।

UP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी अखाड़ा सज गया है। राजनीतिक पार्टियां इस रण में दो-दो हाथ कर रही हैं। इस चुनाव में टिकट न मिलने से कुछ नेता नाराज हैं, जिसे मनाने की कोशिश जारी है। इस बीच भाजपा के गढ़ बरेली में भारतीय जनता पार्टी दो फाड़ में नजर आ रही है। पार्टी ने आठ बार के सांसद रहे संतोष गंगवार का टिकट काट दिया है, जबकि उनकी जगह पर छत्रपाल गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। इस बीच एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसे लेकर भाजपा में बवाल मचा हुआ है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली में एक जनसभा को संबोधित किया था। इस सभा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और मेयर उमेश गौतम के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद बरेली के मेयर उमेश गौतम की लीक हुई ऑडियो क्लिप ने घी में आग डालने का काम किया है। इसे लेकर संतोष गंगवार के समर्थकों ने मेयर के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। आइए वीडियो में देखते हैं कि मेयर ने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ