कूनो में चीता उदय की मौत के बाद शैतान पवन की आजादी खत्म, इस वजह से लिया गया फैसला
Edited By Arpit Pandey

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Arpit Pandey

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Cheetah Project: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता उदय की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट पर चल रहा है। खास बात यह है कि पार्क में सबसे ज्यादा शैतान चीता ओबान जिसका नया नाम पवन रखा गया है। उसको लेकर पार्क प्रबंधन ने एक बड़ा फैसला लिया है।
चीता पवन की आजादी फिलहाल खत्म कर दी गई है, उसे वापस कूनो के बाड़े में कर दिया गया है। उसके साथ दो अफ्रीकी मादा चीते भी रहेंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि चीता ओबान लगातार पार्क की सीमा से बाहर निकल जाता था।
बता दें कि 21 मार्च को पवन को खुले जंगल में छोड़ा गया था। लेकिन वह बार-बार जंगल की सीमा क्रॉस कर जाता था। इस बार तो ओबान कूनो नेशनल पार्क से भागकर शिवपुरी और यूपी के झांसी बॉर्डर तक पहुंच गया था, वह बाघों के पास भी पहुंच गया था। ऐसे में चीते और बाघों में सघर्ष की स्थिति भी बन रही थी। इसलिए इस बार उसे वापस बाड़े में छोड़ा गया है।
बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में 20 चीते थे, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। 18 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क में 8 चीते छोड़े गए थे, बाद में 12 चीते और आए थे। हालांकि अच्छी बात यह भी है कि एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है। लेकिन दो चीतों की मौत के बाद पार्क प्रबंधन अलर्ट बना हुआ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: