भोपाल के बरखेड़ा पठानी का बदला गया नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा यह क्षेत्र

Barkheda Pathani area of Bhopal

Barkheda Pathani area of Bhopal

MP News: मध्य प्रदेश में क्षेत्रों का नाम बदलने की प्रक्रिया जारी है। राजधानी भोपाल के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र का नाम बदला गया है। 21 मार्च को हुई नगर निगम परिषद की बैठक में नाम बदलने का फैसला सर्व सम्मति से लिया गया है। अब भोपाल के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र को लाल बहादुर शास्त्री नगर (भेल) के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन

नगर निगम ने जारी किया आदेश

नाम बदलने की प्रक्रिया के बाद भोपाल नगर निगम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। नगर निगम के कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब इस क्षेत्र का नाम लाल बहादुर शास्त्री नगर होगा, इसलिए भविष्य में प्रश्नाधीन क्षेत्र/कॉलोनी का पुन: नामांतरण न हो।

विज्ञापन

बता दें कि भोपाल का बरखेड़ा पठानी क्षेत्र भोपाल का बड़ा एरिया माना जाता है। यह पुराने भोपाल का हिस्सा माना जाता है। खास बात यह है कि इससे पहले भी भोपाल के कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। इससे पहले भोपाल के पास के गांव इस्लाम नगर का नाम जगदीशपुर किया गया था।

विज्ञापन

ऐशबाग स्टेडियम का बदला गया नाम

वहीं एक महीने पहले भोपाल के हॉकी स्टेडियम जिसका नाम ऐशबाग स्टेडियम था, जिसका नाम भोपाल के पूर्व सांसद और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे कैलाश सारंग के नाम पर रखा गया है। इसका प्रस्ताव भी नगर निगम की परिषद में पास किया गया था।

विज्ञापन

जबकि भोपाल की दो सड़कों का नाम भी पूर्व सीएम बाबूलाल गौर और शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था। हालांकि अब तक इसको लेकर नगर निगम की तरफ से आदेश जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ