कमलनाथ के BJP में जाने की खबरें निराधार, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-कमलनाथ इंदिरा जी के तीसरे 'बेटे'

Jitu Patwari on Kamalnath: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मेरी आज और कल लगातार कमलनाथ जी से बात हो रही है वह कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहे हैं। उनका कहना था कि वह संजय गांधी के करीब दोस्त थे। इंदिरा गांधी उन्हें अपने बेटे की तरह मानती थीं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं जो हमेशा काग्रेंस के साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे।

Jitu Patwari

जीतू पटवारी

Jitu Patwari on Kamalnath: कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीते पटवारी ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया के सामने आकर उन्होंने कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने संबंधी खबरों का खंडन किया। उनका कहना था कि मेरी आज और कल लगातार कमलनाथ जी से बात हो रही है वह कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

विज्ञापन

कमलनाथ और संजय गांधी की दोस्ती कांग्रेस में सभी जानते हैं

जीतू पटवारी का यह बयान उस समय आया है जब कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ भोपाल से दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उनके बीजेपी के नेताओं से मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमने भी मीडिया पर पूर्व सीएम कमलनाथ जी को लेकर चल रहीं खबरें देखी हैं। लेकिन मैं बता दूं कि कमलनाथ जी 70 के दशक से कांग्रेस से जुड़े हैं। वह और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी जी साथ काम करते थे। उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा जी तो कमलनाथ जी को अपना तीसरा बेटा कहती थीं और हर कांग्रेसी संजय गांधी और कमलनाथ जी की गहरी दोस्ती को जानता है।

विज्ञापन

कमलनाथ के बीजेपी में जाने की बातें कोरी अफवाह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगे कहा कि कमलनाथ जी निडरता के साथ कांग्रेस के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उनके बीजेपी में जाने की जो खबरें फैलाई जा रही हैं वह निराधार है। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ जी कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे। उनके बीजेपी में जाने संबंधी सभी बातें अफवाह हैं। कमलनाथ जी हमेशा कांग्रेस के बुरे समय में उसके साथ रहे हैं, वह कहीं नहीं जाने वाले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ