Jyotiraditya Scindia Mother Health Deteriorated: एमपी में लोकसभा चुनाव 2024 के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चुनावी माहौल के बीच ग्वालियर राजघराने की पूर्व राजमाता और गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। वे कई दिनों वेंटीलेटर पर हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार बीच में छोड़कर सिंधिया पहले ही भोपाल से दिल्ली पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार सिंधिया की मां माधवीराजे 15 फरवरी से ही दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। डाॅक्टरों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पेट में संक्रमण है। इस बीच 30 अप्रैल को उनकी तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली पहुंची थीं। तब से वे यहीं हैं। इसके बाद रविवार सुबह सिंधिया के बेटे महानआर्यमन भी कोलारस और शिवपुरी के दौरे बीच में छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए। ऐसे में पूरा सिंधिया परिवार फिलहाल दिल्ली एम्स में डेरा डाले हुए हैं।
नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती हैं सिंधिया की मां
बता दें कि माधवीराजे सिंधिया सिंधिया राजपरिवार के महाराज और कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया की पत्नी हैं। माधवीराजे नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। माधवीराजे का पहले नाम राजकुमारी किरण राज्यलक्ष्मी था। 1966 में विवाह के बाद मराठी परंपरा के अनुसार उन्होंने अपना नाम माधवीराजे सिंधिया रखा गया।
ये भी पढ़ेंः एचडी रेवन्ना के खिलाफ पीड़िता ने लिया यू-टर्न! कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में चौंकाने वाला अपडेट
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने छोड़ी पार्टी
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
17 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines