कपड़े फाड़े, प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ की... दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बीच सड़क BJP नेता ने तार-तार की टीचर की इज्जत

Indore Teacher Assault Case: इंदौर से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यह एक महिला टीचर को सरेआम बेइज्जत किया गया, उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ भी की गई, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को खत्म करने की कोशिश की।

Indore Teacher Assault Case

Indore Teacher Assault Case: इंदौर में महिला टीचर के साथ हैवानियत, बीजेपी नेता पर आरोप

विज्ञापन

Indore Teacher Assault Case: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से महिला टीचर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। टीचर के कपड़े फाड़ दिए गए। उसके प्राइवेट पार्ट्स के साथ भी छेड़छाड़ की गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला बाणगंगा का बताया जा रहा है।

बीजेपी नेता ने महिला टीचर को दौडा-दौड़ाकर पीटा

मिली जानकारी के मुताबिक, बाणगंगा में महिला टीचर को बीजेपी नेता ने बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। उसके कपड़े फाड़ दिए और प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ भी की। बीजेपी नेता की यह शर्मनाक करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में क्या है?

सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि बीजेपी नेता का परिवार महिला टीचर के साथ मारपीट कर रहा है। इस दौरान महिला नीचे गिर जाती है, जिसके बाद बीजेपी नेता का परिवार वापस घर में घुस जाता है। पीड़िता टीचर ने अपनी एफआईआर में बीजेपी नेता के परिवार पर गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला 21 मार्च का है।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर भड़का बीजेपी नेता का परिवार

बताया जाता है कि महिला टीचर ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिससे बीजेपी नेता के परिवार ने उसके साथ मारपीट की। वहीं, इस घटना से टीचर काफी आहत है। उसका कहना है कि क्या यही दिन देखने के लिए सीएम मोहन यादव को वोट दिया था।

विज्ञापन

महिला टीचर ने आत्महत्या की दी धमकी

महिला टीचर ने आत्महत्या की भी धमकी दी। उसने कहा कि कोटा के बाद अब इंदौर में बड़ा कांड होगा। वहीं, पुलिस ने मामले में आईपीसी 1860 की धारा 323, 294,506 और 34 के तहत FIR दर्ज की है। दोनो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।। टीचर के साथ मारपीट करने वाला शख्स बीजेपी का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ