गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 के चुनाव को महापर्व बताया, बोले- जनता लोकतंत्र का भविष्य तय करेगी

Home Minister Amit Shah in Gwalior: गृह मंत्री अमित शाह ने साल 2024 को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए कहा कि इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले जनता का मत लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगा।

Amit Shah on Arvind Kejriwal Statement

गृह मंत्री अमित शाह।

Home Minister Amit Shah in Gwalior: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में तैयारियां शुरू हो गई हैं, सभी राजनीतिक दल राज्यों में अपनी पकड़ को मजबूत बना रहे हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अपने ग्वालियर दौरे के लिए मध्य प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले पार्टी के लोगों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर एक लंबी बैठक की, जिसमें उन्होंने चुनाव की रणनीति बनाई। इसके बाद अमित शाह ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने 2024 को लोकतंत्र का महापर्व बताया है।

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह की जनता से अपील 

कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में अमृत काल में राष्ट्रोदय में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले जनता का मत लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगे। इसलिए साल 2024 लोकतंत्र का उत्सव है, जिसे जनसम्पर्क जरिए मनाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि यह जनता की जिम्मेदारी है कि भारत के नागरिक के नाते वोट दें, साथ ही जनमत बनाए है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि उनका वोट किसी तरह से भी जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के पैसों से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान लाना 

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। हालांकि इससे पहले की सरकार में यह मामला चरम पर था। उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भी भारत 10 साल पहले 11वें नंबर पर था, जो अब 5वें नंबर पर है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर ले जाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ