---विज्ञापन---

ग्वालियर से AAP ने किया चुनावी शंखनाद, अरविंद केजरीवाल बोले आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए

Arvind Kejriwal In Gwalior: आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए आप पार्टी को मौका देने की मांग की. बीजेपी पर साधा निशाना इस दौरान सभा को संबोधित करते […]

---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal In Gwalior: आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए आप पार्टी को मौका देने की मांग की.

बीजेपी पर साधा निशाना

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘ मध्य प्रदेश में एक बार आम आदमी पार्टी को आप लोग मौका दीजिए फिर ‘मामा’ और उनके चेले-चपाटों को आप लोग भू जाएंगे। केजरीवाल ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए यहां चल रही योजनाओं का जिक्र किया।

---विज्ञापन---

एमपी के लोग मेहनती

सीएम केजरीवाल ने कहा कि ‘आज मध्य प्रदेश व्यापमं घोटाला के नाम से प्रसिद्ध हैं। लेकिन इसमें यहां के लोगों का कसूर नहीं है क्योंकि इन पार्टियों ने मध्य प्रदेश को बदनाम कर दिया है। जबकि मध्य प्रदेश के लोग मेहनती, ईमानदार और देशभक्त है। उन्होंने कहा कि एक वक्त दिल्ली का भी यही हाल था। लेकिन जब से दिल्ली में आप की सरकार बनी है तभी से वहां की स्थिति बदल गई। आज दिल्ली मे स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा मिल रही है। एमपी में बिजली इतनी ज्यादा महंगी है। जबकि दिल्ली और पंजाब में बिजली बिल्कुल फ्री हैं।’

दिल्ली सरकार की गिनाई उपलब्धियां

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि ‘विपक्षी निशाना साधते है कि रेवड़ी बांट रहे हैं। लेकिन उन्होंने हर दिल्ली वाले के हाथ में आज सात रेवड़ी रख दी हैं। बिजली फ्री, शिक्षा फ्री, मोहल्ला क्लीनिक, पानी फ्री, बसों में महिलाओं का सफर फ्री, फ्री में तीर्थयात्रा, योजनाओं को रोजगार। आज दिल्ली वालों के लिए सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं।

---विज्ञापन---

आप नेताओं ने किया स्वागत

अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के साथ सबसे पहले राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल सहित दूसरे नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे मेला ग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया।

230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

आम आदमी पार्टी पांच महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी में है। खास बात यह है कि इस बार पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। ऐसे में खुद अरविंद केजरीवाल ने मोर्चा संभाला है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 01, 2023 05:38 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola