बिना इंजन के 250 मीटर दौड़ी मालगाड़ी, पटरी से उतरे 5 डिब्बे

Goods Train 5 Coaches Derailed at Khandwa Junction: मध्य प्रदेश के खंडवा जंक्शन पर मंगलवार सुबह को एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे इंजन से अलग हो गए और पटरी से नीचे उतर गए।

Goods Train 5 Coaches Derailed at Khandwa Junction

File Photo

Goods Train 5 Coaches Derailed at Khandwa Junction: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां खंडवा जंक्शन पर मंगलवार सुबह को एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। इससे मेन लाइन का रेल ट्रैफिक काफी प्रभावित हो गया। इसके अलावा दूसरे राज्यों को जाने वाली कई ट्रेनों के पहिए ही थम गए हैं। खंडवा जंक्शन पर आने वाली कई ट्रेनों को आसपास के रेलवे स्टेशनों पर ही रोका गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे का अमला मौके पर पहुंचा और ट्रैक को जल्द से जल्द चालू करने के काम पर लग गया।

खंडवा जंक्शन का मामला 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे खंडवा रेलवे जंक्शन के खंडवा- इटारसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे इंजन से अलग हो गए और पटरी से नीचे उतर गए। इसके बाद से प्लेट लाइन नंबर 1 और 6 पर ट्रेन ट्रेफिक की सेवाएं बाधित हो गईं। इस हादसे की वजह से नंबर 3 प्लेट लाइन पर हावड़ा मेल अटकी हुई है। इसके अलावा खंडवा जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को आसपास के रेलवे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया है। इस घटना की वजह से दिल्ली और मुंबई की और जाने वाली ट्रेनें काफी ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

विद्युत आपूर्ति भी हुई ठप

बताया जा रहा है कि इंजन से अलग होकर मालगाड़ी के डिब्बे करीब 250 मीटर तक लुढ़के और फिर ओएचइ लाइन के पोल से टकरा गई। इससे कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। फिलहाल रेलवे अमला सुधार कार्य में लगा हुआ हैं और ट्रैक को जल्द से जल्द शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए भुसावल से तकनीकी कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम खंडवा पहुंच रही हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना के पीछे की वजह क्या है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ